लटका मिला नव दंपती के शव, तीन माह पहले हुई शादी

आगरा। थाना शाहगंज की रामस्वरूप कॉलोनी में नवदंपती ने खुदकशी कर ली। दोनो के शव कमरे में फंदे पर लटके हुए मिले। दोनो की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी।



गोपाल उम्र 22 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश वर्मा और उसकी पत्नी प्रिया उम्र 21 वर्ष दोनों ने कमरे में फांसी लगा ली। मंगलवार को सुबह 11 बजे गोपाल की छोटी बहन खाना देने के लिए छत पर गई थी। भाई और भाभी का शव फंदे पर लटका दे चीख पड़ी। परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को नीचे उतारा।गोपाल की मौत हो चुकी थी, जबकि प्रिया की सांसें चल रही थी। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3 महीने पहले ही हुई थी गोपाल और प्रिया की शादी। पुलिस ने अभी आत्महत्या का कारण नहीं बताया है। परिवार के नजदीकी लोगों ने पुलिस को बताया कि गोपाल और उसके पिता ओमप्रकाश वर्मा के बीच कुछ विवाद चल रहा था। 


फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के हर पहलू को देखा जा रहा है। वहीं जिस परिवार में तीन माह पहले खुशियांं आई थीं। पराये घर से एक बेटी नया संसार बसाने अपने पिया के घर आई थी वहां ऐसा क्‍या हुआ कि महज तीन माह बाद ही खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के लोग सन्‍न हैं। विश्‍वास ही नहीं हो पा रहा कि गोपाल और प्रिया ऐसा कदम भी उठा सकते हैं। जिस छोटी बहन ने अपने बड़े भाई और भाभी के शव फंदे से लटके देखे वो सदमे में है। कुछ पूछने पर न बोल पा रही है और न रो पा रही है। पूरेे क्षेत्र में घटना आग की तरह फैल गई है। आसपास के लोग भी इस घातक कदम को लेकर हैरान है। परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं लॉकडाउन के कारण लोग परिवार को सांत्‍वना देने भी नहीं आ पा रहे।